Moradabad : महिलाओं की वीडियो बनाने के शक में बरात में अचानक चले जूते-चप्पल जमकर हुआ हंगामा
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात की तैयारी के दौरान महिलाओं की वीडियो बनाने के शक में विवाद हो गया। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही मारपीट हो गई और एक दूसरे में जूते-चप्पल चले। पुलिस पहुंची और मारपीट कर रहे लोगों को पकड़ लिया। हालांकि, बाद में समझौता हो जाने पर छोड़ दिया गया।
मोबाइल भी छीन लिया। इस दौरान दूल्हा के परिजनों और रिश्तेदारों के बीच जमकर लात घूसे और चप्पल चले। परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस पहुंच गई। दूल्हे के साथ बराती बनकर जाने को तैयार मारपीट के आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान शादी समारोह में हड़कंप मच गया।
जिम्मेदार लोगों ने रिश्तेदार द्वारा छीने गए मोबाइल को वापस कराने की शर्त पर दोनों के बीच सुलह समझौता कराते हुए विवाद को निपटाया। इसके बाद पुलिस लौट गई। विवाद के निपटने के बाद दूल्हा संग बरात रवाना हुई। यह मामला गांव में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।