Moradabad : कांग्रेस जिले के ब्लाकों में 26 से 30 जनवरी तक निकालेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के बारे में बैठक की। इसमें 26 से 30 जनवरी तक जिले के समस्त ब्लॉक पर ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में ध्वजवंधन के पश्चात ब्लॉक स्तर पर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकालने की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बताया कि कार्यक्रम 30 जनवरी तक चलेंगे।

जिलाध्यक्ष ने समस्त ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि ब्लॉक के कार्यक्रम ब्लॉक प्रभारी की देखरेख में किए जाएंगे। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ब्लॉक  प्रभारी जिला मुख्यालय को रिपोर्ट करेंगे। बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष राहत अंसारी के पिता के स्वर्गवास के कारण न्याय यात्रा नगर अध्यक्ष फॉरूख अहमद के नेतृत्व में होगी। चौधरी एहसान खां प्रभारी बिलारी होंगे। ब्लॉक अध्यक्ष कुंदरकी के साथ दरक्शा बेगम कुंदरकी प्रभारी, ब्लाक अध्यक्ष भगतपुर के साथ फहीम चौधरी प्रभारी रहेंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुरद्वारा के संजीव सिंघल प्रभारी नियुक्त, डिलारी ब्लॉक अध्यक्ष के लिए मुशाहिद चौधरी प्रभारी नियुक्त,  ब्लॉक छजलैट अध्यक्ष के साथ डॉक्टर सिराज अंसारी प्रभारी नियुक्त किया। ब्लॉक सदर मुरादाबाद के साथ राहत खान को प्रभारी बनाकर ब्लॉक स्तर की भारत छोड़ो न्याय यात्रा सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि  राहुल गांधी की भारत छोड़ो न्याय यात्रा का संदेश ब्लॉक स्तर गांव स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यह कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। इस दौरान भयंकर सिंह बौद्ध, विवेक गुप्ता, सुधीर पाठक, श्याम सरन,  मोहतसिम मुख्तार, राजेंद्र वाल्मीकि, गंगाराम शर्मा, सलाउद्दीन अली, सुरेश चंद्र सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *