Rampur : पारिवारिक कलह के चलते देवर-भाभी ने आत्महत्या करने की कोशिश सिर्फ एक ताना बना गया इतना बड़ा कारण

बेटा न होने के देवर के तानों से तंग भाभी ने घर के बरामदे में दुपट्टे के फंदे से लटककर आत्महत्या की कोशिश की। ऐन वक्त पर आए उसके पति ने फंदा काटकर उसे बचा लिया। इस बात की जानकारी पर ताने देने पर वाले देवर ने भी खेत में पेड़ पर गमछे के फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की, उसे भी बचा लिया गया।

दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत में सुधार बताया गया है। यह मामला गुन्नौर क्षेत्र का है। बुधवार देर शाम एक ग्रामीण, उसकी पत्नी और छोटा भाई गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। ग्रामीण की तीन बेटियां हैं।

कोई बेटा न होने पर ग्रामीण का छोटा भाई अपनी भाभी को ताने मारता है। इसी बात को लेकर खेत पर उसका भाभी से झगड़ा हो गया। इससे परेशान होकर घर पहुंची महिला ने बरामदे में कुंडे से दुपट्टे का फंदा बांधा और उस पर लटक गई।

इसी दौरान महिला का पति घर आ गया और फंदे पर लटकी महिला को नीचे उतारा, जिससे उसकी जान बच गई। भाभी के आत्महत्या की कोशिश की जानकारी पर देवर ने भी खेत पर पेड़ से गमछे के फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की, उसे भी ऐन वक्त पर फंदा काटकर नीचे उतार लिया गया।

देवर और भाभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई जानकारी थाने में नहीं दी गई है।

प्रेमी के साथ गई महिला, रिपोर्ट दर्ज

बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पति व दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित पति ने बताया कि रविवार की रात पत्नी छत पर बच्चों के साथ सो रही थी।

रात को किसी समय युवक पत्नी को बहलाकर कर अपने साथ ले गया। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी सत्येंद्र पंवार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

गुन्नौर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि रात में वह घर में सो रही थी। रात करीब एक बजे गांव का निवासी शेर सिंह उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी कर दी।

शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एक साल पहले भी आरोपी उसके साथ छेड़खानी कर चुका है। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शेर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *