Rampur : पत्नी ने नींद में जीजा का बार-बार नाम लिया तो पति ने की पत्नी की जमकर पिटाई

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने नींद में जीजा का बार-बार नाम लिया तो हंगामा हो गया। पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी धुनाई कर दी। पत्नी का आरोप था उसे कोई डरावना सपना आया जिसके चलते उसने जीजा का नाम ले लिया होगा।

मामला जब पुलिस चौकी पहुंचा तो पति-पत्नी ने वहां पर एक-दूसरे के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद चौकी मुरसैना के पास गांव वालों की पंचायत हुई। इसमें दोनों को समझने के बाद घर भेज दिया गया। यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है।

गांव निवासी युवक की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। युवक का आरोप था उसकी पत्नी सोते समय हमेशा अपने जीजा का नाम लेती है। रविवार की देर रात पति-पत्नी कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे पत्नी को डरावना सपना आया।

इसके बाद वह जीजा का नाम लेने लगी। पति ने पत्नी के मुंह से साढू का नाम सुना तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पति ने उसकी पिटाई कर दी। शोर शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ गए।

पति ने साढू को बुरा भला कहते हुए पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। पत्नी का आरोप था कि उसे पहले से ही डरावने सपने आते हैं। सपने में उसने जीजा का नाम ले लिया। सोमवार सुबह पति ने पत्नी के मायके वालों को भी बुला लिया और जमकर हंगामा काटा।

मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को बुला लिया। पुलिस ने दोनों को समझाते हुए सारे गिले शिकवे दूर करा दिए। समझौते के बाद पति-पत्नी अपने घर को चले गए। थाना प्रभारी पवन वीर ने बताया कि मामला चौकी का होगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *