Amroha : ससुराल वालों ने विवाहिता की दहेज के लिए की हत्या करने की कोशिश में पति समेत सात पर मुकदमा
नौगांवा सादात(अमरोहा)। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नौगांवा सादात के बूढ़ानपुर माफी गांव निवासी महेंद्र सिंह ने अपनी बेटी उमा की शादी बिजनौर जनपद के हल्दौर थानाक्षेत्र के गांव मिलक गंगोड़ा के रहने वाले लोकेंद्र सिंह के साथ 9 फरवरी 2024 को की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग करते हैं। 16 अप्रैल को विवाहित अपनी ससुराल में थी, तभी ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से करने के प्रयास किया। पति लोकेंद्र सिंह ने भी चाकू से विवाहित के कमर पर वार किया,
जिससे वह घायल हो गई। विवाहिता को कमरे में बंद कर दिया। विवाहिता के होश आने पर मोहल्ले के लोगों ने उसे कमरे से बाहर निकाल। फिलहाल विवाहिता अपने मायके में रहती है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में लोकेंद्र सिंह, हाकम सिंह, सोनू, धर्मपाल, बालेश देवी, रेखा देवी, सुमन देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।