Amroha : इंस्टाग्राम पर डाली गई वीडियो पर कमेंट करने को लेकर दो पक्षों में विवाद आठ घायल
हसनपुर। इंस्टाग्राम पर डाली गई वीडियो पर कमेंट करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। पथराव भी हुआ है। जिसमें आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी गनपत ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई थी। जिस पर दूसरे युवक ने गलत कमेंट कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच कमेंटबाजी शुरू हो गई। यह कमेंटबाजी इतनी बढ़ी की मोबाइल का झगड़ा आमने-सामने आ गया। जमकर मारपीट की गई। पथराव भी हुआ। जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष से गीता पुत्री मंगला सिंह, किरनपाल, ओमप्रकाश पुत्र मंगला सिंह, मानवती पत्नी मंगला सिंह तथा दूसरे पक्ष से अजय, राजा, सुमन पत्नी जयपाल सिंह, जयपाल सिंह पुत्र घासी सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।