Sambhal : बारिश के बाद गिरा कच्चा मकान दबकर हुई महिला की मौत

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव करेली में बारिश के बाद बृहस्पतिवार की रात कच्चे मकान की छत गिर गई। मलबे में दबकर नथिया देवी (60) की मौत हो गई। सुबह लोगों ने मलबा देखा,तो शव बाहर निकाला। जिला रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव जसतपुर निवासी नथिया देवी का मायका चंदौसी क्षेत्र के गांव करेली है

मायके में उसके कोई भाई नहीं था। काफी समय से नथिया देवी गांव करेली में अपने मायके में अकेली रहती थी। बृहस्पतिवार की रात वह अपने कच्चे मकान में सो रही थी। रात को किसी समय कच्चे मकान की छत व दीवार गिर गई। जिससे कमरे में सो रही महिला मलबे में दब गई।

सुबह के समय माघ परिक्रमा कर रहे ग्रामीणों ने मकान का मलबा देखा, तो महिला के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने आनन फानन में मलबा हटाया और महिला को बाहर निकाला। इससे पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के बेटे को हादसे की सूचना दी गई।

थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है। महिला की मौत से परिवार का माहौल गमगीन है। ग्रामीणों ने बताया कि उसका बेटा हरिओम जसतपुर गांव में अपने परिवार के साथ रहता है। महिला की दो बेटियां उषा और कृष्णा की शादी हो चुकी है। बेटा व उसकी बहु महिला से मिलने आते रहते थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *