Amroha : छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रही इंटर की छात्रा हुई लापता पुलिस ने जताई अपहरण की आशंका

हसनपुर। छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रही इंटर की छात्रा लापता हो गई। उसकी स्कूटी सड़क किनारे पड़ी मिली है। अपहरण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस छात्रा की खोजबीन में जुटी हुई है।

बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किसान की 16 वर्षीय बेटी क्षेत्र के गांव स्थित कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ती है। रोजाना की तरह वह है स्कूटी पर सवार होकर विद्यालय में पढ़ने गई थी। करीब दोपहर दो बजे छुट्टी के बाद छात्रा स्कूटी पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रही थी। लेकिन छात्रा घर नहीं पहुंची। तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने विद्यालय में फोन करके इसकी जानकारी ली तो पता चला कि वह छुट्टी के बाद स्कूल से घर के लिए रवाना हो गई थी। पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी।

स्कूल से गांव के बीच सड़क किनारे आम के बाग में छात्रा की स्कूटी पड़ी मिली है। स्कूटी में चाबी भी लगी हुई थी और बैग भी पड़ा हुआ था। फिलहाल अपहरण की आशंका जताई जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि स्कूल से घर लौटते समय छात्रा लापता हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। खोजबीन की जा रही है। जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *