Rampur : 30 साल पहले घर से नाराज होकर गया बेटा है पाकिस्तानी जेल में बंद

मुहल्ले के लोगों के बीच चर्चा है कि घर से नाराज होकर पाकिस्तान गए आलम मियां ने वहां किसी महिला से शादी कर ली थी। पत्नी से मनमुटाव के कारण दोनों में दूरी बढ़ गई और पत्नी ने आलम मियां के पाकिस्तान में अवैध रूप से रहने की शिकायत कर दी। इस कारण पाकिस्तान पुलिस ने आलिम को पकड़कर जेल भेज दिया।

30 साल पहले गायब हुए युवक के पाकिस्तान में होने की जानकारी से जहां उनके परिवार में खुशी है, वहीं पाकिस्तान की जेल में बंद होने का दुख भी है। यह परिवार टांडा के मुहल्ला भब्बलपुरी का है।

परिवार के मुखिया बिट्टन मियां और उनकी पत्नी का निधन हो चुका है, उनके नौ बच्चों में तीन बेटियां और छह बेटे हैं। एक बेटी की भी मृत्यु हो चुकी है। बड़ा बेटा आलिम 30 साल पहले घर से नाराज होकर चला गया था तब से उसके बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं थी।

आलिम के छोटे भाइयों अनवर मियां और अकबर मियां ने बताया कि उन्हें अधिक जानकारी नहीं है। माता-पिता को ही अधिक जानकारी थी। दोनों अब जीवित नहीं है। पिता की मृत्यु को 20 वर्ष हो चुके हैं, जबकि वर्ष 2021 में मां की भी मृत्यु हो गई थी। कुछ समय पहले घर में आग लगने के कारण सभी सामान जल गया था।

शैक्षिक प्रमाण पत्र भी घर में नहीं

आलिम का कोई शैक्षिक प्रमाण पत्र भी घर में नहीं है। माता-पिता से बस इतनी जानकारी मिली थी कि भाई घर में किसी बात से नाराज होकर अपने कागज लेकर वर्ष 1993 में चले गए थे, उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। कुछ लोगों ने उन्हें बताया था कि उनका भाई पाकिस्तान में है, लेकिन कहां है और क्या कर रहा है, इसकी जानकारी नहीं मिली।

एलआइयू से मिली थी जानकारी

एक माह पहले एलआइयू वाले आए थे, उन्हीं से जानकारी मिली कि आलिम पाकिस्तान की जेल में बंद है। एलआइयू के अधिकारियों ने परिवार व मुहल्ले के लोगों से जानकारी कर सत्यापन के बाद रिपोर्ट भारतीय उच्चायोग के जरिए पाकिस्तान दूतावास भेजी है, जिससे भाई की रिहाई की उम्मीद लग रही है, यदि वह वापस आते हैं तो हमें खुशी होगी।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *