Amroha : फसलों को बर्बाद कर रहे आवारा मवेशी, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान भाकियू टिकैत गुट की मासिक बैठक

अमरोहा जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र के आदमपुर में शिव मंदिर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुखराम सिंह तथा संचालन प्रकाश सिंह ने किया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। जिस पर प्रशासन बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। नंदी बिहार गौशाला गुरेठा में सुविधा शुल्क के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। जिससे किसान काफी परेशान हैं। ब्लाक गंगेश्वरी के आवारा पशु नहीं पकड़वाए गए तो भारतीय किसान यूनियन धरना प्रदर्शन एवं रोड जाम करने को बाध्य होगी।

जिले के बॉर्डर के गांव से तहसील हसनपुर की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है। जिससे किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। किसानों की मांग है कि नई तहसील का रहरा में निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। वहीं, चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत जो भ्रष्टाचार है। उसमें किसानों का शोषण किया जा रहा है।
: कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। किसानों की मांग है कि नई तहसील का रहरा में निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। वहीं, चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत जो भ्रष्टाचार है। उसमें किसानों का शोषण किया जा रहा है।

चकबंदी कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा किसानों के साथ खुलेआम लूट खसोट की जा रही है। जिसकी भारतीय किसान यूनियन घोर निंदा करती है। अगर लूट खसोट को तत्काल बंद नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन चकबंदी कार्यालयों पर तालाबंदी व कार्यालय का घेराव करेगी। पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी टीटू त्यागी, नानक सिंह यादव, सुरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, महेश पहलवान, नितिन त्यागी, दिवेश शर्मा, चौधरी विजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, चौधरी सुरेश आदि किसान मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *